इस बार इंडिया गठबंधन की बैठक में साथ दिखेंगे एक दूसरे के धुर विरोधी

इस बार इंडिया गठबंधन की बैठक में साथ दिखेंगे एक दूसरे के धुर विरोधी

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की मुहिम तेज हो गई है। विपक्ष लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त पर बीजेपी के लिए काम करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।

इस बीच कल चुनाव आयोग की तरफ से जारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा अन्य दो चुनाव आयुक्तों के हस्ताक्षर वाली प्रेस रिलीज अब चर्चा का विषय बन गई है। इस प्रेस रिलीज के चुनाव आयोग ने खुद को एक गहरे संदेह के घेरे में खड़ा कर लिया है।

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि भविष्य में चुनाव आयोग की जो भी बैठकें होंगी उनका पहले एजेंडा तय होगा तथा बैठक में हुई हर चर्चा का लेखाजोखा (मिनट) रखा जायेगा। यानि चुनाव आयोग ने यह स्वीकार कर लिया कि अब तक चुनाव आयोग की जो बैठकें हुईं हैं उनका पहले से विषय तय नहीं था और उन बैठकों में किसने क्या कहा? इसका कोई रिकॉर्ड नहीं रखा गया है।

वहीं दूसरी तरफ विपक्ष लगातार चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इंडिया गठबंधन की बैठक होने जा रही है। खास बात यह है कि इस बार विपक्ष की एकजुटता को कायम रखते हुए कई राज्यों में एक दूसरे के धुर विरोधी दलो के नेता भी इंडिया गठबंधन की बैंठक में पास पास बैठे दिखाई देंगे।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए CPI(M-L) नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने INDIA गठबंधन की संभावित बैठक  पर कहा, “हम लोग भी ऐसा(सभी विपक्षी दल साथ आएं) चाहते हैं। पहली बात तो INDIA गठबंधन की ही बैठक अगस्त में होनी थी, जो हो नहीं पाई थी। अच्छी बात है कि 30 तारीख को इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाई गई थी। हमें लगता है कि INDIA गठबंधन के बाहर भी जो विपक्षी पार्टियां मौजूद हैं, बहुत सारे क्षेत्रीय दल और जमीन पर लड़ने वाले लोगों को भी साथ लेकर हमें बड़ा आंदोलन खड़ा करना होगा।”

वहीं सूत्रों ने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस- वामपंथी दल, आम आदमी पार्टी, BRS, YSR कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, टीवीके, राष्ट्रीय जनता दल, बीजू जनता दल, सहित विपक्ष के तमाम दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहने की संभावना है।

कौन कौन है धुर विरोधी दल:

पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी दल
केरल : कांग्रेस और वामपंथी दल
पंजाब, गुजरात-गोवा: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस
आंध्र प्रदेश: कांग्रेस और YSR कांग्रेस
तेलंगाना: कांग्रेस और बीआरएस


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।