‘आप बीजेपी के हो क्या?’: पुलिसवालों के परिजनों के सवाल पर बोले राहुल गांधी

‘आप बीजेपी के हो क्या?’: पुलिसवालों के परिजनों के सवाल पर बोले राहुल गांधी

छात्रों के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियो के परिवारों द्वारा न्याय की मांग को लेकर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के संबंध में जब कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी से सवाल किया गया तो उन्होंने उलटा यह सवाल पूछ लिया कि क्या वे भाजपा से है जिससे सियासी घमासान और तेज हो गया है

 

नई दिल्ली: यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 20 जुलाई को हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों के परिजनों द्वारा शुक्रवार सुबह बुलाई गई थी, जिसमें एक एसीपी, एक उप-निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों के परिवार शामिल होकर न्याय की मांग कर रहे थे।

घायल एसीपी की पत्नी ने उस रात के दर्द को बयां किया, वहीं एक घायल सब-इंस्पेक्टर की बेटी ने आरोप लगाया कि भीड़ ने उनके पिता, जो कि पूर्व नौसेना कमांडो हैं, को खींचकर पीट-पीटकर मारने की कोशिश की, जिससे वह आरएमएल अस्पताल में चार घंटे तक बेहोश रहे। एक अन्य परिजन ने इसे छात्रों का नहीं बल्कि कुछ शरारती तत्वों का उपद्रव बताया और कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

यह घटनाक्रम राहुल गांधी द्वारा 20 जुलाई की घटना की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र उच्च स्तरीय समिति से जांच कराने की मांग के एक दिन बाद सामने आया है।

इस बीच राजनीतिक टकराव बढ़ गया है, जहाँ बीजेपी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने 29 जुलाई को लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दिया है, वहीं कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की बात कही है।

इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उनकी पार्टी के सांसद सक्षम हैं और लोकसभा में इसका जवाब देंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं