CJP आंदोलन को मिला अरविंद केजरीवाल का साथ: ‘आप’ कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील, 16 जुलाई को खुद जाएंगे जंतर-मंतर
अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह खुद 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को शाम 5 बजे जंतर-मंतर जाएंगे और वहां अनशन पर बैठे छात्रों व सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर अपनी एकजुटता प्रकट करेंगे
नई दिल्ली। नीट (NEET) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का आंदोलन अब एक बड़े राजनीतिक मंच में तब्दील हो गया है।
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए ‘आप’ के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से इसमें बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया है।अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह खुद 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को शाम 5 बजे जंतर-मंतर जाएंगे और वहां अनशन पर बैठे छात्रों व सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर अपनी एकजुटता प्रकट करेंगे।
सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील
इसे भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण की वोटिंग जारी
जंतर-मंतर पर CJP का यह आंदोलन पिछले 26 दिनों से जारी है। इस आंदोलन के समर्थन में प्रसिद्ध शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठे हैं, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ रहा है और उनका वजन 8.5 किलो से अधिक घट गया है।
वांगचुक की गिरती सेहत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “सोनम वांगचुक कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। वह हमारे देश की धरोहर हैं। मैं उनसे हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि वे अपना अनशन समाप्त करें। अपनी बात रखने और संघर्ष करने के और भी कई लोकतांत्रिक तरीके हो सकते हैं।”
अरविंद केजरीवाल ने सीजेपी (CJP) की मांगों का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को पूरी शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को दुरुस्त करना होगा ताकि भविष्य में कभी भी ‘पेपर लीक’ जैसी शर्मनाक घटनाएं दोबारा न हों और देश के बच्चों को मानसिक प्रताड़ना न झेलनी पड़े।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
