अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस: मायावती ने बताया गंभीर, राजनीति न करने की सलाह

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस: मायावती ने बताया गंभीर, राजनीति न करने की सलाह

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बेहद गंभीर मामला बताया। उन्होंने इसका राजनीतिकरण न करने की नसीहत दी

 

उतर प्रदेश: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताते हुए इसका राजनीतिकरण न करने की सलाह दी है।

उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बयान जारी कर कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, हेराफेरी और गलत इस्तेमाल के बारे में रोज़ाना आ रही मीडिया रिपोर्ट्स बेहद गंभीर हैं।

उन्होंने मांग की कि ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करना बिल्कुल सही नहीं है।

बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे को लेकर कोई शिकायत सामने न आए।

इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि देश के अन्य मशहूर और प्रसिद्ध मंदिरों में चंदे व चढ़ावे का पारदर्शी हिसाब-किताब रखने के लिए जो पुख्ता व्यवस्था अपनाई जाती है, उसे यहाँ भी लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आस्था से जुड़े इस पूरे मामले को जल्द से जल्द पूरी पारदर्शिता के साथ सुलझाना ही सबसे उचित होगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।