बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाला: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल निलंबित, 15 दिन में आएगी जांच रिपोर्ट

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाला: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल निलंबित, 15 दिन में आएगी जांच रिपोर्ट

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया गया है और गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति 15 दिन के भीतर इस मामले की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी

 

उत्तराखंड: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एक बार फिर वित्तीय अनियमितताओं और जांच के दायरे में आ गई है। इस बार बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की गणना के दौरान कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है, जिसके बाद समिति ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

साथ ही, मुख्य आरोपी कर्मचारी को दान गणना और प्रोटोकॉल संबंधी सभी दायित्वों से हटा दिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब बीकेटीसी पर ऐसे आरोप लगे हों; इससे पहले भी वित्तीय गड़बड़ियों की जांच जिला पुलिस से लेकर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) स्तर तक पहुंची थी, लेकिन उनका कोई स्पष्ट निष्कर्ष अब तक सार्वजनिक नहीं हो सका।

इसके अलावा, साल 2023 में बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं से ऑनलाइन दान लेने के लिए लगाए गए क्यूआर कोड के बोर्ड और उससे प्राप्त राशि के खाते व उपयोग को लेकर भी स्थिति आज तक साफ नहीं हुई है, जबकि वर्ष 2020 में अवैध रूप से की गई नियुक्तियों के विवाद के बाद तत्कालीन अध्यक्ष स्वर्गीय मोहन प्रसाद थपलियाल को उन नियुक्तियों को निरस्त तक करना पड़ा था।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं