BJP ने मिलेनियम सिटी को बनाया ‘सिंक सिटी’ गुरुग्राम की बदहाली पर बरसे दीपेंद्र हुड्डा
नई दिल्ली: दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुग्राम में जलभराव और बुनियादी ढांचे की बुरी स्थिति को लेकर बुधवार को सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने ‘मिलेनियम सिटी’ के नाम से पहचाने जाने वाले शहर को अब ‘मिलेनियम पिटी’ और डूबता शहर बना दिया है।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुग्राम के बदतर हालातों के लिए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पिछले दो साल में जलभराव व हादसों से 12 लोगों की मौत हुई है, दुनिया का सबसे लंबा ट्रैफिक जाम लगा है, ट्रंप टॉवर के आगे पानी जमा रहता है और वायु प्रदूषण में नंबर-1 बन चुका गुरुग्राम अब ‘कूड़ाग्राम’ कहलाने लगा है, लेकिन सरकार को रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ रहा है।
दीपेंद्र हुड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगते हुए कहा
दीपेंद्र हुड्डा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि गुरुग्राम से 22 साल से सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और बीजेपी सरकार ड्रेनेज सिस्टम बनवाने में पूरी तरह नाकाम रही है और जल शक्ति मंत्री की बैठक से गायब रहने के बाद अब कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ रही है, जबकि जनता के टैक्स और रेवेन्यू से भारी कमाई करने के बावजूद सफाई और ड्रेनेज के नाम पर बड़े घोटाले किए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: बदलाव का संकल्प: बंगाल में ‘दुर्गा स्क्वाड’ बनाएगी भाजपा
उन्होंने कांग्रेस शासनकाल के दौरान फॉर्च्युन 500 कंपनियों के आने, मेट्रो और फोर-लेन हाईवे बनने, गुरुग्राम कनाल और गोल्फ कोर्स रोड के विकास जैसे कामों को गिनाते हुए मांग की है कि गुरुग्राम के हजारों करोड़ रुपये के रेवेन्यू कलेक्शन और घोटालों की सीएजी जांच कराई जाए, तीनों प्रमुख एजेंसियों (GMDA, MCG, HSVP) की जिम्मेदारी तय की जाए और मोदी सरकार गुरुग्राम की समस्याओं के निदान के लिए विशेष बजट दे।
दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज में गुरुग्राम दुनिया की बड़ी कंपनियों का हैब बना था, लेकिन आज यह वर्क फ्रॉम होम सिटी बनकर रहा गया है। उन्होंने शहर की बदहाली पर तंज कसते हुए कहा की भाजपा ने गुड़गांव का नाम गुरुग्राम, फिर गुरुजाम जल ग्राम और गड्ढा ग्राम कर दिया है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि शहर में जलभराव और टूटी सड़को जैसी भारी समस्याओं है लेकिन सरकार जनता की तकलीफो को दूर करने के बजाय उनके जख्मो पर नमक छिड़क रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
