राघव चड्ढा को राज्य सभा उपनेता पद से हटाए जाने को बीजेपी ने बताया आंतरिक मामला

राघव चड्ढा को राज्य सभा उपनेता पद से हटाए जाने को बीजेपी ने बताया आंतरिक मामला

दिल्ली: AAP नेता राघव चड्ढा के बयान पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “किसको नेता व उपनेता बनाना है ये किसी भी पार्टी का अपना निर्णय होता है AAP ने भी ये किया है लेकिन जिस तरह राज्यसभा सचिवालय को लिखा गया है कि राघव चड्ढा को बोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ये आपत्तिजनक है। कोई भी सांसद की ये ड्यूटी रहती है कि वो क्षेत्रीय समस्याएं या ऐसे मुद्दे जो समाज के हित में हो उस पर वो अपनी आवाज उठाता रहे और राघव चड्ढा ऐसा ही समय-समय पर करते रहे हैं। लेकिन हम सब जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल एक डरपोक और कमजोर इंसान है वो विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं चाहे वो विपक्ष बाहर से हो या दल के अंदर हो…राघव चड्ढा ने जिस तरह से कहा कि मेरी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए उन्हें ये थोड़ा विस्तार से कहना चाहिए था..”


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।