मुंबई: फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल चुका है, जहां बॉबी देओल का रेट्रो-रॉकस्टार लुक काफी वायरल हुआ और फैंस ने उनके इस अंदाज को खूब पसंद किया।
टीजर की शुरुआत हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में होती है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी का टोन बदलकर पागलपन, टेंशन और ह्यूमर के जबरदस्त मिश्रण में तब्दील हो जाता है।
टीजर की इस सफलता के बाद अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, जो फिल्म की दुनिया की और गहरी झलक दिखाएगा।
इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, राज बी शेट्टी, जीतेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बंदर’ का ट्रेलर 21 मई को रिलीज किया जाएगा, जबकि फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अपनी दमदार कहानी, शानदार स्टारकास्ट और अनुराग कश्यप के अनोखे निर्देशन की वजह से इस फिल्म को साल 2026 की सबसे एक्साइटिंग फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।