दिल्ली में इस सप्ताह छाए रहेंगे बादल, रुक-रुक कर बारिश की संभावना

दिल्ली में इस सप्ताह छाए रहेंगे बादल, रुक-रुक कर बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में चार से सात अगस्त के बीच बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है

 

नई दिल्ली: आठ अगस्त तक बादलों की आवाजाही के साथ रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को बादल छाए रहने के साथ सुबह से दोपहर और रात के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान रविवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और सोमवार को 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इसके बाद, चार से सात अगस्त के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के वक्त गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, इन तारीखों में शाम या रात के समय भी कई इलाकों में हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है। इस दौरान चार-पाँच अगस्त को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और छह-सात अगस्त को 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास बने ‘वेल-मार्ड लो प्रेशर एरिया’ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के साथ-साथ मानसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिसके कारण यह मानसूनी गतिविधियां हो रही हैं।

शनिवार को दिनभर धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सफदरजंग, पालम, लोधी रोड और रिज में हल्की बारिश दर्ज की गई, जहाँ अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं