CM विजय के सवालों से घिरे CM शिवकुमार, आमने सामने तमिलनाडु और कर्नाटक

CM विजय के सवालों से घिरे CM शिवकुमार, आमने सामने तमिलनाडु और कर्नाटक

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री विजय ने कर्नाटक वन विभाग के दावों को पूरी तरह ख़ारिज करते हुए इस मामले की गहरी जाँच की मांग की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने इस घटना पर कड़े सवाल उठाए है उन्होंने कहा की मरे गए तीनो लोग तमिल थे। कर्नाटक के चामराजनगर में वन विभाग की मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत का मामला टूल पकड़ता है।

कर्नाटक के चामराजनगर में कावेरी वन्यजीव अभयारण्य के पास शनिवार तड़के वन विभाग और संदिग्ध शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन संदिग्धों (एंटनी स्वामी, जॉन रोज़ पीटर और कुमार) की गोली लगने से मौत हो गई। मौके से बंदूकें, दस्तावेज और जंगली जानवरों के मांस से भरे दो बैग बरामद हुए हैं, और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।

कर्नाटक के चामराजनगर जिले में कावेरी वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में 15 अगस्त 2026 की सुबह वन विभाग के अधिकारियों की गोलीबारी में तीन तमिल लोगों (एंटनी स्वामी, जॉन रोज पीटर और कुमार) की मौत हो गई, जिसकी अभिनेता-नेता विजय ने कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग की है।

जंगल में शिकार की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

वहीं, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से शिकारियों की बंदूकें और वन्यजीवों का मांस बरामद हुआ है तथा इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और परिवारों को मुआवजा भी दिया जाएगा। इसके विपरीत, विपक्ष के नेता अशोक ने इस कथित मुठभेड़ पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे गलत बताया है और भाजपा की ओर से न्यायिक जांच की मांग की है।

तीन लोगों की मौत के बाद जंगल में हुई मुठभेड़पर बड़े सवाल उठ रहे है। सबसे बड़ा सवाल यह है कीगोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई और क्या वन कर्मियों ने नियमों के तहत काम किया। सरकार और वन विभाग का कहना है की यह संदिग्ध शिकारियों के साथ एक मुठभेड़ थी। दूसरी तरफ विजय और विपक्ष ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस वजह से यह मामला अब एक बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद बन गया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं