CM योगी की माँ का निधन, पैतृक गांव के लिए हुए रवाना, अंतिम संस्कार कल

नई दिल्ली: माता सावित्री देवी के निधन के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज के सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वे अब गोंडा जाने के बजाय गोरखपुर से लखनऊ होते हुए सीधे उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव के लिए निकल गए हैं। वहां अपनी मां के अंतिम दर्शन करने के बाद, ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया, जिससे परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। और वे शनिवार को ऋषिकेश में होने वाले अंतिम संस्कार व अंतिम दर्शन में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी वर्ष मई महीने में अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान हुई थी, जब उन्होंने आठ मई को पंचूर स्थित अपने पैतृक आवास पर मां सावित्री देवी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया था।