लखनऊ के इकोगार्डन में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, हज़ारो युवा जुटे
राजधानी लखनऊ में युवाओं ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग की।
उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में युवाओं ने पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही अनियमितता को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए और उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

युवाओं का यह प्रदर्शन दिल्ली से शुरू हुए देशव्यापी युवा-आधारित आंदोलन का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य में अलग-अलग परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों का मुद्दा उठाकर सरकार से जवाब मांगा गया।
इसे भी पढ़ें: चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का तंज: बोले राम मंदिर में खुली बीजेपी की पोल, अब धर्म बचाने की होगी जंग
इस बीच, लखनऊ आगमन पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि उनका यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। उन्होंने बताया कि सीजेपी इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर और पुणे में भी प्रदर्शन कर चुकी है।
लखनऊ के बाद अब अमृतसर और बेंगलुरु में प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके बाद 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर बड़ा प्रदर्शन आयोजित होगा।

दूसरी तरफ, युवाओं के इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा की कड़े इंतजाम कर लिए थे।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ईको गार्डेन तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की टीमों को तैनात किया गया था और पुलिस द्वारा जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की गई थी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
