आज से शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का “स्कूल ठीक करो अभियान”
नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी ने आज से स्कूल ठीक करो अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत देश के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
इस अभियान की शुरुआत कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) संयोजक अभिजीत दिपके ने महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से की है। इस अवसर पर अभिजीत दिपके ने सरकार पर स्कूलों की अनदेखी करने और स्कूली बच्चो को मूलभूत सुविधाओं ने वंचित रखने का आरोप लगाया।
सरकार और राजनीतिक दलों पर तीखा प्रहार करते हुए दिपके ने सवाल उठाया कि देश को आजाद हुए 80 साल हो चुके हैं और हमने नई संसद व प्रधानमंत्री आवास जैसी भव्य इमारतें बना ली हैं, लेकिन गांवों के सरकारी स्कूलों में आज भी पीने का पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक देश के किसानों और मजदूरों के बच्चों को समान अवसर और बेहतर शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक सच्चे विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि गांव देहात के स्कूलों का निरीक्षण कर हालात तय करने और निजी स्कूलों की फीस तय होनी चाहिए। जिससे निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाई जा सके।
इसे भी पढ़ें: दुबई से लाया गया कमल कौर का हत्यारा अमृतपाल: पंजाब पुलिस
स्कूल ठीक करो अभियान के तहत अपने गांव के स्कूल पहुंचे अभिजीत दिपके ने कहा कि सरकारी स्कूलों के ढांचे और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए राजनीतिक दलों ने पर्याप्त काम नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी राजनीतिक पार्टी की सरकार रही हो, राज्यों में सरकारी स्कूलों के लिए किसी ने काम नहीं किया। अब इसकी जरूरत है। सवाल पूछकर हम इन्हें ठीक करा सकते हैं।
नागरिकों द्वारा ‘सोशल ऑडिट’ और चेकलिस्ट फॉर्म जारी
इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत कॉकरोच जनता पार्टी ने आम नागरिकों और अभिभावकों से अपने-अपने स्थानीय सरकारी स्कूलों का ‘सोशल ऑडिट’ करने की अपील की है। पार्टी ने एक विशेष चेकलिस्ट फॉर्म भी जारी किया है, जिसके जरिए लोग स्कूलों में बिजली, साफ पानी, वॉशरूम और मिड-डे मील जैसी सुविधाओं की जमीनी हकीकत की जांच कर सकते हैं और कमियों के वीडियो सबूत पार्टी व स्थानीय प्रशासन के साथ साझा कर सकते हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
