ग्लास्गो के एक रेस्तरां में परोसे गए नैपकिन पर भारत का अधूरा नक्शा छपने पर लवलीना बोरगोहेन और BFI अध्यक्ष अजय सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दौरान ग्लास्गो के एक लोकप्रिय भारतीय रेस्तरां ‘मिस्टर सिंह्स इंडिया- द होम ऑफ करी’ में भारतीय दल के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परोसे गए नैपकिन पर भारत का अधूरा नक्शा छपा होने से विवाद खड़ा हो गया है।
इन नैपकिन पर छपे नक्शे में पूर्वोत्तर राज्यों और जम्मू-कश्मीर को सही ढंग से नहीं दिखाया गया था, जिस पर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है।
असम की रहने वाली लवलीना ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत का हर हिस्सा महत्वपूर्ण है और उसे सही तरीके से दर्शाया जाना चाहिए।
वहीं, अजय सिंह ने रेस्तरां प्रबंधन से मांग की कि गलत नक्शे वाले सभी नैपकिन तुरंत हटाए जाएं और उनकी जगह भारत की संपूर्ण भौगोलिक सीमा को सही ढंग से दर्शाने वाले नैपकिन का इस्तेमाल किया जाए।
विवाद सामने आने के बावजूद अब तक रेस्तरां प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब भारतीय मुक्केबाजों ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड 10 पदक (सात स्वर्ण और तीन रजत) जीतकर इतिहास रचा है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.