अभिजीत दीपके पर आरटीआई एक्टिविस्ट का शिकंजा: संपत्ति और फंडिंग की जांच की मांग
सूरत के आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के परिवार की सम्पति बिना पंजीकरण चंदा जुटाने और फंडिंग के मामलो की जाँच के लिए महाराष्ट्र सरकार चुनाव आयोग और सीवीआईसी से शिकायत की है
नई दिल्ली: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके एक बार फिर विवादों में आ गए हैं, जब गुजरात के सूरत के आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने उनके परिवार की संपत्ति, पार्टी की फंडिंग और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर महाराष्ट्र सरकार, चुनाव आयोग और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।
तिवारी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि एमआईडीसी के पूर्व जूनियर इंजीनियर भगवानराव दीपके (अभिजीत के पिता) के सीमित वेतन के बावजूद उनके बच्चों को अमेरिका जैसे महंगे देश में पढ़ाई के लिए कैसे भेजा गया, जिसकी आय से अधिक संपत्ति के तहत जांच होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से प्रदर्शनकारियों को राहत FIR पर रोक और सात राज्यों को नोटिस
साथ ही, चुनाव आयोग से यह जांच करने की मांग की गई है कि क्या सीजेपी बिना पंजीकरण के राजनीतिक गतिविधियां चला रही है और चंदा जुटा रही है। इसके अलावा, सीबीआईसी को भेजी गई शिकायत में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल द्वारा सीजेपी को दिए गए 1 करोड़ रुपये के फंड और उस पर कर संबंधी पहलुओं की भी पड़ताल करने को कहा गया है।
गौरतलब है कि छत्रपति संभाजीनगर के 30 वर्षीय पॉलिटिकल कम्युनिकेशन रणनीतिकार अभिजीत दीपके ने मई 2026 में सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से यह मंच बनाया था।
नीट-यूजी पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्ग तक चले इस बड़े छात्र आंदोलन और एक महीने से अधिक लंबे धरने के बाद तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि, संगठन का दायरा बढ़ने के साथ ही अब यह विभिन्न कानूनी और वित्तीय विवादों में घिर गया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
