सांसद पप्पू यादव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, साधु बनकर संसद में किया था प्रदर्शन
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
दिल्ली के जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ संसद परिसर में किए गए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक भावनाए आहात करने का आरोप लगाते हुआ शिकायत दर्ज कराई गई है
नई दिल्ली: जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। सूर्य मैथिल नामक व्यक्ति द्वारा दी गई इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर के अंदर पप्पू यादव द्वारा किए गए एक विरोध-प्रदर्शन के तरीके और विषय-वस्तु से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिस पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
यह विवाद शुक्रवार को संसद परिसर में किए गए उस प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें पप्पू यादव ने साधु के कपड़े पहनकर अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी का प्रतीक रूप दिखाते हुए नाटक किया था।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़कर घुसी संदिग्ध कार, नकाबपोश ड्राइवर गिरफ्तार
इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी व झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई अन्य विपक्षी सांसद भी शामिल हुए थे।
मकर द्वार की सीढ़ियों के सामने दान पेटियां रखकर किए गए इस प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने पेटियों में पैसे डाले, जिसे पप्पू यादव ने अपनी जेब में रखकर राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों के रूप में प्रदर्शित किया।
इसके साथ ही इस प्रदर्शन में छात्रों के संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और गृह मंत्री अमित शाह की जवाबदेही को लेकर भी विरोध जताया गया था।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
