नई दिल्ली। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा का असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए अपने आरोपों को दोहराते हुए एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो कांग्रेस के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।
वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने कहा कि “असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं। बजाए सवालों का जवाब देने के अपनी पुलिस की धौंस दिखा रहे हैं। पवन खेड़ा जी कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही हैं- वो इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं।
उन्होंने आपसे पहले भी सवाल पूछे हैं, आज और भी नए सवालों के साथ आपके सामने हैं। हिम्मत है तो जवाब दीजिए, पुलिस के पीछे छिपकर और अमर्यादित भाषा बोलकर कुछ होगा नहीं। असम की जनता आपका सारा कच्चा चिट्ठा जान चुकी है- कल आपके खिलाफ फैसला सुनाएगी।”
Here is Media & Publicity Department Chairman @Pawankhera ji with new revelations and more questions for Assam’s corrupt Chief Minister Himanta Biswa Sarma from an undisclosed location.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।