कनॉट प्लेस मारपीट विवाद: युवक की पिटाई पर भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला

कनॉट प्लेस मारपीट विवाद: युवक की पिटाई पर भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला

नई दिल्ली: दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट के बाहर एक युवक के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया है। यह वही जगह है जहाँ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘इंडिया’ गठबंधन के बड़े नेताओं को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित किया था ।

खुद को श्रीनगर का निवासी बताने वाले पीड़ित युवक फहीम नजीर ने आरोप लगाया कि उसने राहुल गांधी को कोई अपशब्द नहीं कहे थे। उसका कहना है कि वह केवल अपनी राय रख रहा था, लेकिन इसके बावजूद राजनीतिक कार्यकर्ताओ ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और बेरहमी से मारपीट की।

लोकतांत्रिक इतिहास की शर्मनाक घटना

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने फहीम नजीर के उस दावे पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर कड़ा निशाना साधा, जिसमें उसने देश को नेपाल और बांग्लादेश जैसा बनाने की साजिश और 1998 में राजीव गांधी के समय ईवीएम लाए जाने की बात कही थी।

भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि ‘स्मैश द पैट्रियार्की’ का क्या मतलब महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करना है, और आरोप लगाया कि विपक्षी नेता का कथित दुर्व्यवहार भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक है, जिससे पूरे देश में नाराजगी है।

सिद्धार्थ यादव ने तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि देश में किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओ को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने इस घटना को पूरी तरह से गलत बताते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी से इस गुंडागर्दी पर सीधे जवाब देने को कहा।

दूसरी तरफ, पीड़ित फहीम नजीर ने इसे अपनी अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताते हुए कहा कि एक नागरिक के तौर पर उन्हें राहुल गांधी से सवाल पूछने का पूरा अधिकार है, जबकि मारपीट के इन गंभीर आरोपों पर फ़िलहाल कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं