नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए स्वतंत्र भारद्वाज के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट आज तत्काल सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। अदालत में आज ही दोनों पक्षों के वकीलों के बीच दलीलें रखी जाएंगी, जिसके बाद कोर्ट का फैसला सामने आएगा।
गिरफ्तारी के बाद स्वतंत्र भारद्वाज की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में ‘हेबियस कॉर्पस’ (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका दाखिल कर तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी।
चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच के सामने मामले का जिक्र करते हुए स्वतंत्र के वकील उमेश शर्मा ने आशंका जताई कि पुलिस उन्हें लंबे समय तक हिरासत में रखना चाहती है। वकील ने आरोप लगाया कि 4 सितंबर को एक और एफआईआर (FIR नंबर 91) दर्ज की गई है, और उन्हें डर है कि एक मामले से राहत मिलने पर पुलिस उन्हें दूसरे मामले में भी फंसा सकती है।
बता दें कि जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता को पीटने का सार्वजनिक दावा करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के कुछ पॉडकास्ट बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इन बयानों के बाद हुए भारी हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें बुलंदशहर से हिरासत में लिया था और इसके अगले दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।