दिल्ली लाठीचार्ज: CJI की टिप्पणी के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

दिल्ली लाठीचार्ज: CJI की टिप्पणी के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

देश भर के छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता जंतर-मंतर और मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे

 

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य नयायधीश (CJI) सूर्यकांत ने जिस वकील नरेंद्र मिश्रा पर कोर्ट का समय मत बर्बाद करने वाली टिप्पणी की थी।

अब उनकी ओर से एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है. हालांकि सीजेआई ने बाद में साफ किया था कि उनका मिश्रा से कहना था कि वे बिना सही याचिका दायर किए, केवल एक चिट्ठी के आधार पर और बिना उचित याचिका के दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करके कोर्ट का समय बर्बाद न किया जाये।

वकील नरेंद्र मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

याचिका में सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन फुटेज, मोबाइल रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया वीडियो, पुलिस वायरलेस कम्युनिकेशन, कॉल लॉग और तैनाती के आदेशों सहित सभी डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को सुरक्षित रखने की भी गुहार लगाई गई है।

इससे पहले सुनवाई के दौरान, मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत ने वकील नरेंद्र मिश्रा से कहा था कि वे अपना और कोर्ट का समय बर्बाद न करें।

जब वकील ने छात्रों द्वारा नीट परीक्षा और एनटीए में सुधार जैसे अहम मुद्दे उठाने की बात कही और पुलिस की ज्यादती के वीडियो का जिक्र किया, तो सीजेआई ने उनकी बात बीच में रोकते हुए कहा, “बहुत-बहुत धन्यवाद,” और स्पष्ट किया कि उन्हें उन वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं है तथा उन्हें देखने का उनके पास समय भी नहीं है।

देश भर के छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता जंतर-मंतर और मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वे बार-बार परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन तक मार्च करने की योजना थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बीच-बचाव करके उन्हें रोक दिया था। हालांकि 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब यह धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं