दस दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल–डीजल के दाम, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
नई दिल्ली: देश में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सीएनजी भी आज 1 रुपए महंगी हो गई है। ये पिछले 10 दिनों में तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।
बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल महंगे हुए हैं। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की किया गया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ।
लगातार बढ़ोतरी के चलते पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये तक का इजाफा हो चुका है। वहीं, सीएनजी के दाम भी दूसरी बार बढ़ाए गए हैं।
इस ताजा बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये से बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल का दाम 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसके अलावा सीएनजी अब 81.09 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रही है।
लगातार बढ़ रहे तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘महंगाई मैन’ मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर 9 दिन में 5 रुपए बढ़ा दिए। आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें: ग्रामीण स्तर पर शिक्षा के विकल्प सीमित हैं
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार को बस तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है। जहां एक तरफ दुनियाभर की सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, वहीं मोदी सरकार जनता को ही लूटने में लगी है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि सरकार कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराती रहेगी और कब जनता के भले के बारे में सोचेगी?
दरअसल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच अनिश्चित माहौल के कारण ग्लोबल ऑयल मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 फीसदी कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने का सीधा असर घरेलू ईंधन की कीमतों पर पड़ता है।
इस बीच शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड भी 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार करता दिखाई दिया।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
