धीरेंद्र शास्त्री की बढ़ीं मुश्किलें: विवादित बयान पर कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज

धीरेंद्र शास्त्री की बढ़ीं मुश्किलें: विवादित बयान पर कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज

नई दिल्ली: भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए एक बयान को लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री क़ानूनी पचड़े में फंस गए है। उनके इस विवादित बयान के खिलाफ आगरा की सिविल कोर्ट में अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने एक आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस टिप्पणी से न सिर्फ करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की सामाजिक छवि को भी नुकसान पहुँचाया गया है, जिसके लिए धीरेंद्र शास्त्री पर तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज होनी चाहिए।

करेरा की रामकथा में श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में आयोजित राम कथा कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के खड़े होने के तरीकों की तुलना करते हुए श्रीकृष्ण को तीन जगह से मुड़ा हुआ और ‘टेढ़ा’ बताने वाली टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है।

इस बयान से नाराज होकर भगवान श्रीकृष्ण के वंशज बताने वाले शिकायतकर्ता अजय सिंह ने याचिका दायर की, जिस पर सिविल जज कंचन कुमार ने केस स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 14 दिसंबर 2026 को तय की है।

टिप्पणी से नाराज यादव समुदाय के बड़े चेहरा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों से धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों से दूर रहने की अपील की, जिस पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि जिनका अपना आचरण सवालों में हो उन्हें दूसरों को उपदेश नहीं देना चाहिए।

वहीं शिकायतकर्ता अजय का तर्क है कि द्वापर युग में मानव अवतार में जन्मे श्रीकृष्ण के वंशज जादून, जडेजा और भाटी जैसे समुदाय आज भी भारत में रहते हैं और ऐसे बयान से पूरे परिवार तथा समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं