नई दिल्ली: कलकत्ता के रूबी मोड़ पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा द्वारा आयोजित इस साल की दुर्गा पूजा बेहद खास होगी। इस बार पूजा पंडाल की थीम नंदीग्राम से नबान्न: बुबाईर जययात्रा’ रखी गई है।
रूबी क्रॉसिंग पर होने वाली इस पूजा में शुभेंदु अधिकारी के बचपन, राजनीति में प्रवेश, आंदोलनों के संघर्ष और उनके मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को मॉडल, तस्वीरों, फ्लेक्स पैनल, चित्रों और एक विशेष डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विजुअल कहानी के रूप में दिखाया जाएगा साथ ही पारंपरिक बंगाली पटचित्र कला और अन्य नई कलात्मक चीजें भी प्रदर्शित की जाएंगी, जिससे आयोजकों को बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।
पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने दुर्गा पूजा को लेकर खास तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत अब सरकारी वित्तीय मदद केवल 10 लाख रूपये से कम बजट वाली छोटी पूजा समितियों को ही देने पर विचार किया जा रहा है ताकि जरुरतमंदो को ही लाभ मिले।
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं