चुनावी रार: खरगे की लंच मीटिंग आज, चुनाव आयुक्त से समय मांगने के लिए सांसद करेंगे दस्तखत
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज बुधवार को राजधानी में दोपहर 1 बजे विपक्षी सांसदों की एक महत्वपूर्ण लंच बैठक बुलाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की रणनीति तैयार करना है, जहाँ सभी उपस्थित सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से व्यक्तिगत मुलाकात का समय मांगने वाले एक साझा पत्र पर अपने हस्ताक्षर करेंगे।
6 अक्टूबर को ‘इंडिया’ ब्लॉक के नेताओं द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर चुनाव आयोग के खिलाफ निर्वाचन सदन की ओर निकाले गए विरोध मार्च को पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर रोके जाने और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद, जहां विपक्ष ने लगभग 300 सांसदों द्वारा ज्ञापन सौंपने से रोके जाने और चुनाव आयोग द्वारा उनकी चिंताओं को नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाया है।
वहीं चुनाव आयोग ने अपनी सफाई में कहा कि शाम 4 बजे से पहले किसी भी दल ने आधिकारिक समय नहीं मांगा था और राहुल गांधी के नेतृत्व में 240 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा संसद भवन एनेक्सी में मुलाकात की मांग को उसके तय प्रोटोकॉल के लिहाज से ‘असामान्य’ माना गया क्योंकि राजनीतिक दलों के साथ बैठक के लिए एक स्थापित प्रक्रिया है।
इसे भी पढ़ें: बीजेपी नेता ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे पैसे, मामला दर्ज, पार्टी से निष्कासित
भारतीय निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि उसने प्रदर्शनकारी विपक्षी सांसदों से मांग पत्र लेने के लिए अपने सबसे वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी को भेजने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन विपक्षी नेताओं ने इसे स्वीकार नहीं किया इस राजनीतिक गतिरोध के बीच, अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई लंच बैठक को विपक्ष की अगली रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सभी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के लिए एक साझा पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे जिससे आयोग के साथ औपचारिक मुलाकात की मांग और तेज होगी
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
