खरगे शुद्धिकरण मामले में पहली FIR, महिला अधिवक्ता की तहरीर पर नैनीताल पुलिस ने दर्ज की FIR

खरगे शुद्धिकरण मामले में पहली FIR, महिला अधिवक्ता की तहरीर पर नैनीताल पुलिस ने दर्ज की FIR

नई दिल्ली। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण मामले में आज पहली एफआईआर दर्ज हो गई है। यह एफआईआर नैनीताल पुलिस ने एक महिला अधिवक्ता की तहरीर पर दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक, खरगे शुद्धिकरण मामले में महिला अधिवक्ता अंजू ने नैनीताल कोतवाली में तहरीर देकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले में तहरीर के आधार पर BNS की धारा 196 और 299 के साथ-साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(R) के तहत मामला दर्ज किया गया है। नैनीताल के SSP मंजूनाथ TC ने जांच SP क्राइम जगदीश चंद्र को सौंप दी है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच हल्द्वानी सीओ अमित कुमार सैनी को सौंपी गई है। जल्द आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ एजेंसी ANI से फ़ोन पर बात करते हुए, नैनीताल के SSP मंजूनाथ TC ने बताया कि पुलिस को पूरे उत्तराखंड से 80 शिकायतें/याचिकाएं मिली थीं, जिनमें नैनीताल ज़िले की 19 शिकायतें शामिल थीं, जिनमें इस मामले में FIR दर्ज करने की मांग की गई थी।

बता दें कि इस मामले में सबसे पहले ज़ीरो एफआईआर बेंगलुरु में दर्ज हुई थी। खरगे शुद्धिकरण मामले में उत्तराखंड कांग्रेस लगातार सरकार पर दबाव बना रही थी। इसी क्रम में कल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च भी किया था। हालांकि राज्य के बीजेपी नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण की घटना से इंकार करते रहे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।