भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: ‘मोदी@25’ पर चर्चा

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: ‘मोदी@25’ पर चर्चा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई अहम संगठनात्मक बैठक (22 अगस्त 2026) को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ शुरू हो रही है। यह बैठक हाल ही में घोषित की गई नई टीम के बाद संगठन की भावी रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई है।

यह नई टीम की पहली परिचयात्मक बैठक है, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी।इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक की मुख्य रूपरेखा और एजेंडा

भाजपा की नई टीम का मुख्य एजेंडा ‘मोदी@25’ अभियान (सेवा संकल्प महोत्सव) की तैयारी और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करना है।

यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर चलाया जाएगा।

ठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और कार्यक्रम प्रभारी विनोद तावड़े के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महासचिव और प्रदेश प्रभारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार, सांगठनिक गतिविधियों, देशव्यापी कार्यक्रमों और पार्टी की विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा होने की संभावना है।

भाजपा ने किया बड़ा संगठनात्मक फेरबदल

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम बनाई है, जिसमें 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 16 सचिव हैं। वसुंधरा राजे और राम माधव उपाध्यक्ष बने हैं।

स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े महासचिव और पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष बने हैं। बी.एल. संतोष संगठन महासचिव बने रहेंगे।

भाजपा ने इस बदलाव में कई नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी आगे बढ़ाया है।

इसमें देश के हर क्षेत्र और सभी सामाजिक वर्गों को बराबर जगह देकर एक अच्छा संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।