पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा होंगे राम मंदिर के CEO, ट्रस्ट में तीन नए सदस्य भी बनाये गए
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला प्रकाश में आने के बाद मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त दरुस्त पर पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के पूर्ण मैनेजमेंट के लिए एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला सीईओ नियुक्त किया है।
इससे पहले आज संपन्न हुई श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में तीन नए सदस्यों को भी ट्रस्ट में शामिल करने का एलान किया गया। अयोध्या की मणिरामदास छावनी में महंत नृत्यगोपालदास की अध्यक्षता में हुई ट्रस्ट की बैठक में सर्व सम्मति से एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला सीईओ नियुक्त करने का एलान किया गया।
ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय की जगह नए महासचिव के नाम की भी घोषणा की गई। अब गोविंद देव गिरी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए महासचिव होंगे। गोविंद देव गिरि पहले ट्रस्ट में कोषाध्यक्ष के पद पर थे। वहीँ जिन तीन लोगों को ट्रस्ट का नया सदस्य बनाया गया है उनमे मदन मोहन पांडेय, महेश भागचंदका और निर्मला यादव के नाम शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: Live: पश्चिम बंगाल में मगराहट पूर्व सीट पर कड़ा मुकाबला, टीएमसी आगे
जानकारी के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए बड़ी तादाद में आवेदन आये थे लेकिन योग्यता और पात्रता की शर्तो के आधार पर अंत में 16 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। अंत में तीन लोगों की एक फाइनल सूची तैयार की गई। जो तीन नाम फाइनल लिस्ट तक पहुंचे उनमे एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, मेजर जनरल संजय प्रताप सिंह और श्रुति भारद्वाज के नाम शामिल थे।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
