कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया को कांग्रेस ने दी ये नई ज़िम्मेदारी

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया को कांग्रेस ने दी ये नई ज़िम्मेदारी

नई दिल्ली। कर्नाटक में डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के साथ ही कांग्रेस हाईकमान ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता सिद्धारमैया को एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने सिद्धारमैया को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का सदस्य नियुक्त किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। सिद्धारमैया को सीडब्ल्यूसी (CWC) में शामिल करना पार्टी संगठन के भीतर उनके ऊंचे कद और राज्य में बिना किसी विवाद के नेतृत्व परिवर्तन ) को सुनिश्चित करने के उनके फैसले का सम्मान माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों की माने तो इस सांगठनिक बदलाव और सत्ता हस्तांतरण के तहत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को राज्यसभा सीट की पेशकश भी की थी।

हालांकि, सिद्धारमैया ने उच्च सदन में जाने के बजाय राष्ट्रीय राजनीति और केंद्रीय संगठन में रहकर काम करने की इच्छा जताई, जिसके बाद उन्हें पार्टी की इस सर्वोच्च समिति में जगह दी गई।

बता दें कि सिद्धारमैया कर्नाटक में अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और दलितों (Dalits) के मजबूत सामाजिक गठबंधन ‘अहिंदा’ के सबसे बड़े चेहरे माने जाते हैं। कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक में डीके शिवकुमार को कमान देने से पहले ही तय कर लिया था कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद सिद्धारमैया पार्टी से बगावत न कर दें।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।