युवाओं की एकता से झुकी सरकार, अब E20 के खिलाफ भी होना होगा एकजुट: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘देश के युवाओं ने एक होकर आवाज उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। ई20 पर भी हमें एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी। केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के युवाओं और लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक के बाद अब ई20 फ्यूल का मुद्दा उठाया है उन्होंने बताया है कि इस संबंध में शनिवार को दिल्ली में एक विशेष ‘टाउनहॉल’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के युवाओं और लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘देश के युवाओं ने एक होकर आवाज उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।
आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खा है कि ई20 पर भी हमें एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी।
इस शनिवार हम ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई20′ आयोजित कर रहे हैं, जिसमें शामिल होकर हम सब ई20 पर अपनी बात रख सकते हैं। सभी लोग इसमें ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं।’
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट: CEO पद के लिए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने किया आवेदन; चर्चा तेज
अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ई20 का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री से अपील की कि लगे हाथ इसका भी समाधान कर दीजिए। लोग बहतु ज्यादा परेशान हैं। उनकी गाड़ियां खराब हो रही हैं।
केजरीवाल ने ई20 के खिलाफ दिल्ली में एक टाउनहॉल आयोजित करने की बात कही। इस दिशा में सभी लोगों को साथ लाने के लिए इस शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, ‘नेशनल टाउनहॉल अगेनस्ट E20’। इसमें हमें उम्मीद है कि हजारों लोग शामिल होंगे। 12 बजे दिन में शुरू होगा।
अरविन्द केजरीबाल के इस बयान के अनुसार, दिल्ली और आसपास के स्थानीय लोगों को सुबह 11:30 बजे तक ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ पहुंचने के लिए कहा गया है।
जो लोग दूर होने के कारण वहां नहीं आ सकते, वे कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ सकते हैं।
इसके लिए उन्हें दिए गए मोबाइल नंबर 8588833212 पर वॉट्सऐप मैसेज भेजना होगा, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार शाम तक ऑनलाइन शामिल होने का लिंक मिल जाएगा।क्या आप इस सभा के मुख्य एजेंडे, आयोजन की तारीख या आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ी कोई अन्य जानकारी चाहते हैं?
केजरीवाल ने कहा, ‘इस टाउनहॉल में हम इस मद्दे में दिलचस्पी रखने वाले सभी ऐक्सपर्ट को और सभी पीड़ितों को, जो भी दुखी हैं इस मुद्दे हैं, जिनकी गाड़ियां खराब हो गई हैं, सभी को एक प्लैटफॉर्म पर लाएंगे और बोलने का मौका देंगे और आगे की रणनीति तय होगी।’
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
