ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा या कार्यवाई जरुरी, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण तुरंत रुके: कांग्रेस

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा या कार्यवाई जरुरी, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण तुरंत रुके: कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण को तुरंत रोकने की मांग की है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या उन पर क़ानूनी कार्यवाई की मांग करते हुए कहा कि इससे कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है।

जयराम रमेश का आरोप है कि चुनाव आयोग ने अपने हालिया बयान में मतदाता सूचि की गड़बड़ियों और बड़े पैमाने पर वोटरो के नाम हटाए जाने जैसे गंभीर सवालों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया है।

जयराम रमेश निशाना साधते हुए कहा

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोकतंत्र को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद आयोग अब डैमेज कंट्रोल मोड में है और उसका गोलमोल प्रेस नोट उसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।

गोवा का उदाहरण देते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि मतदाता सूची से हटाए गए 97 में से 81 मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने की नौबत क्यों आई और इस व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन लेगा।

उच्चतम न्यायालय के 27 मई 2026 के आदेश का हवाला देने पर उन्होंने कहा कि यह हालिया खुलासों से पहले का है और नागरिकों को सूची से बाहर किए जाने के गंभीर सवालों का जवाब नहीं देता।

जयराम रमेश ने मतदाताओं के अधिकारों पर चिंता जताई

रमेश ने दिल्ली और महाराष्ट्र की तरह अन्य राज्यों के मतदाताओं के अधिकारों पर चिंता जताई और कहा कि तकनीकी सुधार की बजाय मुख्य समस्या फैसलों का केंद्रीकरण है।

इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि जुलाई 2026 के मध्य से प्रपत्र-6 में किए गए बदलावों से युवा मतदाताओं पर अपने पूर्वजों का विवरण जुटाने का अतिरिक्त बोझ पड़ा है, जिसका आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया है।

जयराम रमेश का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्षी दलों के साथ पक्षपात कर रहे है और अकेले ही सारे फैसले ले रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त सत्तारूढ़ दल के फायदे के लिए वोटों की हेराफेरी करने और युवा मतदाताओं को वोट देने से रोकने की कोशिशों में शामिल है।

कांग्रेस नेता के अनुसार, मतदाता सूचि को लेकर हुई इतनी बड़ी लापरवाही और इन सभी गंभीर आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त को जनता और विपक्ष को तुरंत जवाब देना चाहिए।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं