कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टिकटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।
सीएम सुक्खू ने बताया कि पार्टी ने यह तय किया है कि नगर निगम चुनाव के इच्छुक सभी कांग्रेस प्रत्याशी आज अपना आवेदन जमा करेंगे। आवेदनों पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक रूप से टिकटों की घोषणा की जाएगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी का मुख्य ध्यान युवा और ऊर्जावान चेहरों पर रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनावी मैदान में उतरने के लिए नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि प्रशासन में नई सोच और जोश को शामिल किया जा सके।
#WATCH कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव 2026 पर कहा, "कांग्रेस कभी भी टिकटों का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस ने यह तय किया है कि नगर निगम के चुनाव के लिए हमारे सभी प्रत्याशी आज एप्लाई करेंगे और फिर उसपर हमारे प्रदेश… pic.twitter.com/VvmUKSYPfw
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।