हिमंता बिस्वा सरमा फिर बने असम के मुख्यमंत्री, 4 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हिमंता बिस्वा सरमा फिर बने असम के मुख्यमंत्री, 4 मंत्रियों ने भी ली शपथ

गुवाहाटी। असम में एक बार फिर ‘हिमंता युग’ की शुरुआत हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे.

असम में नई सरकार के गठन के बाद मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ. हिमंंता बिस्वा ने लगातार दूसरी बार असम के सीएम के रूप में शपथ ली. साथ ही एक महिला नेता समेत 4 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई राज्यों के सीएम मौजूद रहे.

बता दें कि असम में तीसरी NDA सरकार बनी है और सरमा राज्य में यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के साथ अन्य दलों के सहयोगियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

जिसमें दो BJP से और एक-एक उसके सहयोगी दलों, असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) से शामिल हैं. इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा (AGP), चरण बोरो (BPF) और अजंता नेओग शामिल हैं. पूर्व मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार दास राज्य विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए NDA के उम्मीदवार हैं.


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।