प्रियांक खरगे का RSS प्रमुख को पत्र, पूछा “रजिस्टर्ड संगठन नहीं, तो किस कानून के तहत कर रहा काम”

प्रियांक खरगे का RSS प्रमुख को पत्र, पूछा “रजिस्टर्ड संगठन नहीं, तो किस कानून के तहत कर रहा काम”

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। संघ को लेकर कहा जाता रहा है कि वह करोडो रूपये का चंदा लेने के बावजूद देश को एक रुपया टेक्स नहीं देता

बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) अगर एक रजिस्टर्ड संगठन नहीं है तो वह किस कानून के तहत देश में काम कर रहा है। संघ को लेकर ये बड़ा सवाल कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियांक खरगे ने उठाये हैं।

RSS चीफ मोहन भागवत को लिखे अपने ओपन लेटर पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, “लेटर बहुत साफ है, उन्होंने मेरे राज्य में यूनिफॉर्म पहनकर 500 से ज़्यादा मार्च किए हैं, और रोज़ाना उनकी 4000 से ज़्यादा शाखाएं लगती हैं। मैं बस इतना पूछ रहा हूं कि जब वे रजिस्टर्ड ऑर्गनाइज़ेशन नहीं हैं, तो आप किस कानून के तहत काम कर रहे हैं?

उन्होंने कहा कि मैंने जो पूछा है, उसमें मुझे कुछ भी इललॉजिकल या अनकॉन्स्टिट्यूशनल नहीं लगता, अगर आपके पास पेपर्स हैं, तो उनके मुंह पर मारो। अगर क्लैरिफिकेशन सही निकला, तो मैं सॉरी कहूंगा। अगर उनका क्लैरिफिकेशन सही नहीं है, तो उन्हें सॉरी बोलना चाहिए।

खरगे ने कहा कि मैंने उस लेटर में ऐसा कुछ नहीं लिखा कि इसे बैन कर देना चाहिए या कर्नाटक सरकार इसे बैन कर रही है। मैंने हिंदू धर्म को रजिस्टर करने के लिए कब कहा? यह ऑर्गनाइज़ेशन और कोई भी ऑर्गनाइज़ेशन हो, उसे सिर्फ कॉन्स्टिट्यूशन के तहत काम करना चाहिए।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। संघ को लेकर कहा जाता रहा है कि वह करोडो रूपये का चंदा लेने के बावजूद देश को एक रुपया टेक्स नहीं देता। यहां तक कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि लाखो कार्यकर्ताओं वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख को भारत सरकार की तरफ से Z प्लस सुरक्षा भी दी गई है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।