IMD का अलर्ट: अगले 5 दिनों तक देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के तेजी से आगे बढ़ने और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 से 21 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर, उत्तर, पूर्व, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने रफ्तार पकड़ते हुए आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई नए इलाकों में अपनी दस्तक दे दी है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मॉनसून की उत्तरी सीमा इस समय आंध्र प्रदेश के भद्राचलम, ओडिशा के कोरापुट और झारखंड के रांची से होते हुए बिहार के जमुई और मुजफ्फरपुर तक पहुंच चुकी है।
अगले 4 से 5 दिनों में इसके महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और इन राज्यों के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।
इस बीच आईएमडी ने 16 से 21 जून के बीच देश के कई हिस्सों के लिए आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद समेत मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है,
इसे भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने CJP नेताओं को गौरव भाटिया के खिलाफ X पोस्ट डिलीट करने को कहा
जहां दोपहर या शाम के वक्त 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधियां चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 6-7 दिनों तक मूसलाधार से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
इसके अलावा, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी 16 से 19 जून के बीच छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है,
जबकि 20-21 जून को बिहार में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले तेज झंझावात (Thundersquall) की आशंका जताई गई है।
दक्षिण भारत में भी केरल, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में इस अवधि के दौरान गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
