SIR के तीसरे चरण में देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेश में SIR का एलान
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण में देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशो में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का एलान किया है। चुनाव आयोग अब तक बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में SIR करा चूका है।
तीसरे चरण में जिन 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशो में SIR होगी उनमे आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली आदि राज्य शामिल हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, एसआईआर के तीसरे चरण में करीब 3.94 लाख बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। आयोग के मुताबिक, तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरा हो जाएगा।
ये है SIR के तीसरे चरण का पूरा कार्यक्रम:
1 जुलाई 2026 से – ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर
– अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 6 सितंबर 2026
1 जुलाई 2026 से: दादरा एवं नगर हवेली-दमण एवं दीव (DNH & DD)
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 11 सितंबर 2026
1 जुलाई 2026 से: उत्तराखंड
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 15 सितंबर 2026
इसे भी पढ़ें: गर्मी का सितम: दिल्ली में आज लू और येलो अलर्ट
1 जुलाई 2026 से: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 22 सितंबर 2026
1 अक्टूबर 2026 से: तेलंगाना और पंजाब
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 1 अक्टूबर 2026
1 अक्टूबर 2026 से: कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 7 अक्टूबर 2026
1 अक्टूबर 2026 से: नागालैंड
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 22 नवंबर 2026
1 अक्टूबर 2026 से: त्रिपुरा
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 23 दिसंबर 2026
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
