इंडिया गठबंधन की बैठक: उद्धव ठाकरे ने दी पीएम का चेहरा तय करने की सलाह

इंडिया गठबंधन की बैठक: उद्धव ठाकरे ने दी पीएम का चेहरा तय करने की सलाह

नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली के कंस्टीूशनल क्लब में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया और गठबंधन के भविष्य को लेकर अपनी बेहद स्पष्ट और मजबूत राय रखी।

उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की चुनौती का डटकर सामना करने के लिए गठबंधन को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने तथा सभी घटक दलों को पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।

तुरंत नियुक्त हो ‘समन्वयक’ और तय हो PM का चेहरा

बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे ने दो बेहद महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव दिए, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। ठाकरे ने कहा कि विपक्षी दलों के इतने बड़े गठबंधन को सुचारू रूप से चलाने और आपसी मतभेदों को समय पर सुलझाने के लिए एक योग्य ‘समन्वयक’ की सख्त जरूरत है।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कहा, “जब हम जनता के बीच आगामी लोकसभा चुनाव का सामना करने जाएंगे, तो हमारे पास प्रधानमंत्री पद का एक स्पष्ट चेहरा होना चाहिए। देश की जनता को यह साफ-साफ बताना बेहद जरूरी है कि हमारी तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, ताकि लोगों का भरोसा जीता जा सके।”

“देश की संघीय व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाएं खतरे में”

वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उद्धव ठाकरे ने केंद्र की सत्तासीन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा स्थिति अत्यंत गंभीर है। भाजपा ने देश की तमाम संवैधानिक संस्थाओं पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है, जिसके कारण लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की संघीय व्यवस्था (Federal Structure) को लगातार चोट पहुंचाई जा रही है, जिसका मुकाबला केवल एक मजबूत और एकजुट विपक्ष ही कर सकता है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।