वोट चोरी के खिलाफ एक्शन में इंडिया गठबंधन: 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च, कई रैलियां भी करेगा विपक्ष
नई दिल्ली। दिल्ली में आज आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल विपक्ष के सभी दलों के प्रतिनिधियों ने एक सुर में चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू करने का समर्थन किया।
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात करते हुए कहा INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि INDIA गठबंधन की बैठक में सभी नेताओं ने खुलकर अपनी बात रखी। जो नेता बैठक में मौजूद नहीं थे, उन्होंने भी ऑनलाइन माध्यम से अपने सुझाव साझा किए।
उन्होंने कहा कि सभी नेता एकजुट होकर लोकतंत्र की इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए तैयार हैं। मोदी-शाह चुनाव आयोग से कठपुतली की तरह काम करा रहे हैं। ये लोग सिर्फ वोटों की चोरी करके चुनाव जीत रहे हैं।
जब हमारे लोग इसका विरोध करते हैं तो उन्हें परेशान किया जाता है। इसके खिलाफ हम मजबूती से अवाज उठाएंगे।
खरगे ने बताया कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला स्तरीय Save Democracy मार्च निकला जाएगा। इसके अलावा 6 अक्टूबर को विपक्षी पार्टियों के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे।
वोट चोरी के खिलाफ राष्ट्रपति से मिलेगा INDIA गठबंधन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वोट चोरी और चुनाव आयोग की संलिप्तता की जानकारी देने के लिए विपक्षी पार्टियों के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ़्ते में भारत की राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे। उन्होंने कहा कि वहनव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन पांच बड़ी रैलियां भी आयोजित करेगा।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने किसे बताया ‘अंधभक्त’, जिस पर लोकसभा में मचा हंगामा
इसी क्रम में 1 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली होगी, जिसमें हम ‘वोट चोरी’ से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने बताया कि INDIA गठबंधन की मांग है सुप्रीम कोर्ट में SIR से जुड़े सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि आज देश में एक बड़ा SCAM हुआ है- जिसका परिणाम जनता भुगत रही है।
BJP ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके अलग-अलग राज्यों में सरकार बनाई लेकिन अब पर्दाफाश हो चुका है कि ज्ञानेश कुमार चोर है, डाकू है।
उन्होंने चुनाव आयोग पर हमला बोले हुए कहा कि उसने लोगों का वोट चोरी किया, EVM मशीनों को जला दिया और काउंटिंग में गड़बड़ी की। इसलिए ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना होगा।
ममता बनर्जी ने चेतावनी दी कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। हम सभी मिलकर इस ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ेंगे। हम लड़ेंगे जीतेंगे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
