ईरान से महबूबा मुफ़्ती को न्योता: सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

ईरान से महबूबा मुफ़्ती को न्योता: सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

महबूबा मुफ्ती को ईरान से बुलावा, सुप्रीम लीडर खामेनेई को अंतिम विदाई देने तेहरान जाएंगी PDP प्रमुख

 

नई दिल्ली: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान जाएंगी।

ईरान सरकार की ओर से मिले आधिकारिक न्योते के बाद महबूबा मुफ्ती ने वहां जाने का फैसला किया है।

ईरान से मिले इस निमंत्रण पर खुशी और आभार जताते हुए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है।

ईरान से इस तरह का न्योता मिलना जीवन में एक ही बार मिलने वाला एक बड़ा और ऐतिहासिक मौका है।

मैं सुप्रीम लीडर को अपनी और से आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए तेहरान का दौरा करूंगी।”

गौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद दुनिया भर के चुनिंदा राजनेताओं और प्रतिनिधियों को तेहरान में आयोजित होने वाले उनके अंतिम संस्कार और शोक सभा में शामिल होने का न्योता भेजा गया है, जिसमें भारत से महबूबा मुफ्ती भी शिरकत करने जा रही हैं।

महबूबा मुफ्ती के लिए अलग से भेजा न्योता

ईरान के सुप्रीम लीडर के ऑफिस में अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के निदेशक मोहसिन कुम्मी की ओर से महबूबा मुफ्ती को भारत की एक खास मेहमान के तौर पर इस गंभीर अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक न्योता भेजा गया है।

गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती ने अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के बाद खुलकर अपना विरोध और शोक प्रदर्शन जताया था।

इस न्योता पत्र में कहा गया है कि ग्रैंड अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की 28 फरवरी को हत्या कर दी गई थी।

अब राष्ट्रीय शोक की अवधि तथा इस्लामिक रिपब्लिक के प्रोटोकॉल के अनुसार, तेहरान में 3 से 6 जुलाई तक राजकीय अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए उन्हें यह विशेष आमंत्रण दिया गया है।

गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान का सबूत’

कुम्मी ने महबूबा मुफ़्ती को लिखे अपने न्योते में कहा कि ईरान और भारत को जोड़ने वाले गहरे ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों को देखते हुए, वह भारत की एक खास मेहमान के तौर पर उन्हें इस गंभीर समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना बहुत सम्मान की बात मानते हैं।

पत्र में आगे कहा गया कि उनकी मौजूदगी दोनों महान प्राचीन सभ्यताओं के बीच गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान का सबूत होगी।

कार्यक्रम के अनुसार, सुप्रीम लीडर खामेनेई को शुक्रवार (3 जुलाई) को तेहरान में इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसाला कॉम्प्लेक्स में अंतिम विदाई दी जाएगी, जिसके बाद अगले दिन श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी, जबकि 6 जुलाई को अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।