छात्रों को पीएम की नहीं, खुद प्रधानमंत्री को मांगनी चाहिए माफी: राहुल गांधी
पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि छात्रों को पीएम से माफ़ी नहीं बल्कि पीएम मोदी को देश के छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को चेन्नई में उन परिवारों से मुलाकात करने के बाद, जिनके बच्चों ने पेपर लीक के बाद आत्महत्या कर ली थी, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर कहा कि छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री को देश के छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।
चेन्नई में शोक संतप्त परिवारों से मिलने के बाद उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चे को खोने का दुख सबसे बड़ा होता है और यह त्रासदी देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को चेतावनी
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक और रद्द हुई परीक्षाओं ने लाखों छात्रों की सालों की मेहनत बर्बाद कर दी है, क्योंकि जिस शिक्षा व्यवस्था पर युवाओं को भरोसा होता है, वही ईमानदारी से काम नहीं कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा छात्रों को माफ करने की बात पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि क्या पीएम कभी उन माता-पिता से मिले हैं जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है? दूसरी ओर, हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अपने और अपनी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का जिक्र किया था और कहा था कि गाली-गलौज से समाधान नहीं निकलता, बल्कि भटके हुए लोगों को सही रास्ता दिखाने की जरूरत है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
