‘तिरंगा फहराने पर जेल’: CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर अभिजीत दिपके का मोदी सरकार पर हमला
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी सीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के तीन दिन पूरे होने पर अभिजीत दिपके ने गुरुवार को तीखा सवाल उठाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सौरभ दास और आशुतोष रांका को अपने ही देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और बदलाव की लड़ाई लड़ने के कारण जेल में डाला गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दोनों युवाओं की अवैध गिरफ्तारी का यह तीसरा दिन है।
जिन्होंने बदलाव की खातिर आराम छोड़ दिया था और आज अपने ही देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जेल में बंद हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रवेश करने और प्रदर्शन करने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया था।
इसे भी पढ़ें: CEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च: सड़को पर कड़ा पहरा
जिसे अब प्रदर्शन स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है। वहीं पार्टी सदस्य अजिंक्य शिंदे ने बताया कि दोनों नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, लेकिन इस कार्रवाई से कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।
सीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने समर्थन जताया है, जिस पर पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने उनका आभार माना।
इस बीच, दिपके ने अंकिता भंडारी के बुजुर्ग माता-पिता को पुलिस द्वारा जबरन हिरासत में लिए जाने का वीडियो साझा कर सरकार पर निशाना साधा और इस कार्रवाई को अमानवीय व बेहद शर्मनाक बताया।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
