कंगना का राहुल गांधी पर पलटवार: रक्षा बंधन विज्ञापन विवाद पर गरमाई सियासत
नई दिल्ली: भाजपा संसद अभिनेता कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को हमला किया। उन्होंने राहुल गांधी के ‘पितृसत्ता को खत्म करो’ (Smash The Patriarchy) वाले बयान पर पलटवार किया है।
पता चला कि यह विवाद तब और बढ़ गया जब राहुल गांधी ने रक्षा बंधन विज्ञापन विवाद में अभिनेत्री कृति सैनन का साथ दिया, जिसके बाद कंगना रनौत की यह प्रतिक्रिया सामने आई। हालांकि, भारी विवाद के बाद मेकर्स ने बुधवार को इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
यह विवाद तब और बढ़ गया जब राहुल गांधी ने रक्षा बंधन विज्ञापन विवाद में अभिनेत्री कृति सैनन का साथ दिया, जिसके बाद कंगना रनौत की यह प्रतिक्रिया सामने आई। हालांकि, भारी विवाद के बाद मेकर्स ने बुधवार को इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
कंगना ने क्या पलटवार किया
कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए भाजपा (BJP) का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने तंज कसा कि राहुल गांधी महिलाओं को ‘पितृसत्ता’ खत्म करने की सीख दे रहे थे, लेकिन महिला ने उन्हें रोककर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने को कह दिया।
राहुल गांधी ने कृति के समर्थन में क्या कहा
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को हाल ही में एक विज्ञापन के चलते काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस मामले में राहुल गांधी ने उनका समर्थन किया। दरअसल, इस पूरे विवाद पर मंगलवार दोपहर कृति ने जो बयान जारी कर सफाई दी थी।
इसे भी पढ़ें: कोटा महारैली: राहुल गांधी की युवाओं से आंदोलन से जुड़ने की अपील
राहुल ने उसे री-शेयर किया और लिखा,’एक महिला क्या पहनती है? क्या करती है? और कहां जाती है? यह उसकी मर्जी है। महिलाओं को उनकी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।’
कंगना ने मामले पर क्या कहा था
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि आज महिलाओं के पास पहनने के लिए लहंगे, साड़ी और जींस जैसे बहुत सारे अच्छे विकल्प हैं। इतने सारे कपड़ों के विकल्प होने के बावजूद, कोई अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स (अंडरवियर) पहनकर राखी क्यों बांधेगी
आपके स्टाइलिंग विकल्प कहाँ चले गए थे?’ कंगना ने तंज कसते हुए आगे लिखा कि ऐसा लगता है जैसे इस विज्ञापन को जानबूझकर अजीब और भड़काऊ बनाया गया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा विवाद कृति सैनन के एक ज्वेलरी विज्ञापन (Ad) को लेकर है। इस वीडियो में वे बेहद छोटे और रिवीलिंग कपड़े पहनकर रक्षाबंधन मनाती दिख रही थीं, जिसके कारण लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
