केजरीवाल की पीएम से अपील: अर्थव्यवस्था की असली स्थिति देश को बताएं
नई दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पूरा देश इस वक्त सदमे में है। प्रधानमंत्री से मेरी 3 गुजारिश है। अगर आपने इतने कठोर कदम उठाने के लिए कहा है इसका मतलब अर्थव्यवस्था का काफी बुरा हाल है या आने वाले समय में और बुरा हाल होने का अंदेशा है। देश ये जानना चाहता है कि हम कहां खड़े हैं।
अगर हमें देश के लिए कुर्बानियां देनी पड़ी तो वो भी करेंगे लेकिन पता तो चले कि ये क्यों हो रहा है, पता तो चले कि अर्थव्यवस्था कहां खड़ी है? केवल आदेश देने से काम नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री से निवेदन है कि आज हमारी क्या स्थिति है और आने वाले समय में क्या स्थिति होने का अंदेशा है इस पर सारी जानकारी जनता से साझा करें।”
केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि देश का नागरिक राष्ट्रहित में कुर्बानियां देने के लिए हमेशा तैयार रहता है, लेकिन उसे यह जानने का पूरा अधिकार है कि ऐसी नौबत क्यों आई और वर्तमान में भारत आर्थिक मोर्चे पर कहां खड़ा है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल आदेश देने या त्याग की अपील करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को पारदर्शिता बरतते हुए जनता को विश्वास में लेना चाहिए। यह बयान उस समय आया है जब वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव की चर्चाएं तेज हैं और विपक्ष सरकार से श्वेत पत्र की मांग कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: बगरू के सरकारी स्कूल को देखने पहुंची CJP, ग्रामीणों ने रास्ता रोका
#WATCH दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पूरा देश इस वक्त सदमे में है। प्रधानमंत्री से मेरी 3 गुजारिश है। अगर आपने इतने कठोर कदम उठाने के लिए कहा है इसका मतलब अर्थव्यवस्था का काफी बुरा हाल है या आने वाले समय में और बुरा हाल होने का अंदेशा है। देश ये जानना… pic.twitter.com/TjVt8hPGbW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
