पेपर लीक पर खरगे का हमला: ‘चोर बचते रहे, मेहनत करने वाले पिटते रहे’

पेपर लीक पर खरगे का हमला: ‘चोर बचते रहे, मेहनत करने वाले पिटते रहे’

राज्यसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नए प्रावधानों से कुछ नहीं होने वाला क्योंकि देश में “पेपर चुराने वाले बचते रहे और मेहनत करने वाले पिटते रहे हैं

 

नई दिल्ली: राज्यसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में “पेपर चुराने वाले बचते रहे और मेहनत करने वाले पिटते रहे हैं।

खरगे ने नए कानून के प्रावधानों को नाकाफी बताते हुए कहा कि इस बिल से कुछ हासिल नहीं होने वाला है क्योंकि इसमें केवल आंकड़ों का फेरबदल है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ कानून के नाम बदलने या नए प्रावधान लाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि इसके लिए दोषियों पर सख्त और वास्तविक कार्रवाई की जरूरत है।

राज्यसभा में चर्चा के दौरान खरगे ने युवाओं के भविष्य का मुद्दा उठाते हुए सरकार से तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया है।

विपक्ष के नेता ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जब तक व्यवस्था में बैठे उन बड़े चेहरों और रसूखदार लोगों पर हाथ नहीं डाला जाएगा जो इन घोटालों के पीछे हैं, तब तक इस तरह के कानूनों का कोई जमीनी असर देखने को नहीं मिलेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ कागजी दावे कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह से विफल हो चुकी है और गरीब व मध्यम वर्ग के छात्र इस लापरवाही का सबसे बड़ा शिकार बन रहे हैं


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।