फायरिंग के बाद मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: बड़ा इलाके में हुए बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में पुलिस ने एक सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी रवि लखेरा को दबोच लिया है। पुलिस ने एक संझिप्त मुठभेड़ के बाद 45 वर्षीय रवि को गिरफ्तार किया जिसके पैर में कार्यवाई के दौरान गोली लगी है। पैर में गोली लगने की वजह से आरोपी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार जहरीली शराब मामले के सामने आने के बाद से लगातार फरार चल रहे मुख्य आरोपी रवि लखेरा की तलाश में जुटी पुलिस टीम को शुक्रवार तड़के मुखबिर से सूचना मिलने पर बरायठा के जंगल में स्थित हनुमान टोंग मंदिर के आसपास घेराबंदी की गई, जहां खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान गोली लगने से घायल होने के बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
जिसकी इस गिरफ्तारी को मामले की जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है और अब उससे पूछताछ करके अवैध शराब के इस पूरे नेटवर्क तथा इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें: विकास की राह पर कोटा: बुनियादी सुविधाओं और पर्यटन पर विशेष जोर
पुलिस टीम इस शराब कांड से जुड़े बाकी फरार आरोपियों की तलाश में उनके हर मुमकिन ठिकाने पर लगातार छापेमारी कर रही है। मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद इलाके में कोई तनाव ने फैले, इसके लिए भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरस्त रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है की मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कड़ी क़ानूनी कार्यवाई तेजी से पूरी की जा रही है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
