भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा एक्शन, 5 पुलिसकर्मी निलंबित
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जहां एक ओर प्रशांत किशोर को महापंचायत में आमंत्रित किया गया है, वहीं दूसरी ओर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है
भोजपुर जिले: शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है।
शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश ने भोजपुर एसपी मिस्टर राज की अनुशंसा पर कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार सहित पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबित किए गए अन्य पुलिसकर्मियों में एसआई हरिश्चंद्र कुमार, एसआई अंकित आर्यन, एएसआई रामाशंकर यादव और महिला सिपाही मीना कुमारी शामिल हैं। डीआईजी की इस सख्त कार्रवाई के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
इसे भी पढ़ें: यूपी में आंधी-तूफान का तांडव: 96 की मौत, भदोही और प्रयागराज में सबसे ज्यादा तबाही
दरअसल, भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले की चल रही जांच के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका और उनके कर्तव्य निर्वहन में गंभीर त्रुटियां व लापरवाही सामने आई थीं।
इसी आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सभी को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया, जिसे इस प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी विभागीय कार्रवाई माना जा रहा है।
इस मामले की विस्तृत जांच और विभागीय प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। इसी बीच, पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों और उनके मित्रों ने सोमवार को बिहटा स्थित बिहार नवनिर्माण आश्रम में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात की और उनसे इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
