चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव, आराधना मिश्रा मोना और इमरान मसूद को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाइयों में बड़ा बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब के लिए नए कप्तानों का ऐलान किया है। पार्टी ने यूपी में तीन बार की विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कमान सौंपी है, जबकि पंजाब की जिम्मेदारी पूर्व ओलंपियन और विधायक परगट सिंह को दी गई है।
महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए संगठन के इन शीर्ष चेहरों को तत्काल प्रभाव से बदला गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी में बड़ा फेरबदल करते हुए ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके जालंधर छावनी से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जो निवर्तमान अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का स्थान लेंगे, जिन्होंने राहुल गांधी से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा था और परगट सिंह को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है, जबकि पंजाब में चुनाव समितियों के अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियां यथावत रहेंगी।
इसे भी पढ़ें: संसद में छात्रों के मुद्दे पर भारी हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन जारी
इसके साथ ही, पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बड़ा कदम उठाते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ-साथ देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को दो वरिष्ठ उपाध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस ने इसके साथ ही उतर प्रदेश में चौधरी वीरेंद्र सिंह को विधायक दल (CLP) का नया नेता नियुक्त किया है। यह सभी संगठनात्मक बदलाव तुरंत लागू कर दिए गए हैं। पार्टी आलाकमान ने विदा हो रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अब तक के काम और योगदान की तारीफ भी की है। माना जा रहा है कि उतर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावो को देखते हुए पार्टी ने पानी पूरी टीम को नए सिरे से मैदान में उतारा है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
