‘लाइट्स, कैमरा और इनऐक्शन’: मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के जीडीपी जश्न को बताया छलावा
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश की जीडीपी विकास दर के आंकड़ों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोगों से ‘‘झूठ बोलने की उनकी क्षमता’’ के अलावा आर्थिक मोर्चे पर कुछ नहीं बदला है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक तीखा पोस्ट शेयर करते हुए खरगे ने पीएम मोदी के उस जश्न पर सवाल उठाया, जिसमें चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8% की जीडीपी ग्रोथ का दावा किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ पीआर (प्रचार) और इवेंट में व्यस्त है, जबकि आम जनता बेरोजगारी, महंगाई और भारी आर्थिक असमानता से जूझ रही है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के आर्थिक रिकॉर्ड की तीखी आलोचना करते हुए “Lights. Camera and INACTION” शीर्षक से पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने आधिकारिक जीडीपी ग्रोथ के जश्न और आम भारतीयों की रोजमर्रा की तकलीफों के बीच का अंतर दिखाया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पोस्ट में “3 यू” पर जोर दिया है — अभूतपूर्व बेरोजगारी (50 साल के उच्च स्तर का दावा और जुलाई 2026 में 15-29 वर्ष के युवाओं में हर 6 में से 1 बेरोजगार), असहनीय महंगाई (19 महीने के उच्च खुदरा मुद्रास्फीति से रसोई के सामान और ईंधन प्रभावित), तथा अनियंत्रित असमानता (शीर्ष 1% के पास 40% संपत्ति जबकि नीचे के 50% के पास बहुत कम) का उल्लेख किया है।
इसे भी पढ़ें: बिहार छात्र आंदोलन: जहानाबाद में 40 लोग पकड़े गए, कांग्रेस का सरकार पर निशाना
कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि देश में बेरोजगारी पिछले 50 साल के सबसे ऊपरी स्तर पर है। युवा स्नातकों में से 40% बेरोजगार हैं, और जुलाई 2026 के आंकड़ों के मुताबिक 15 से 29 आयु वर्ग के हर 6 में से 1 युवा के पास नौकरी नहीं है। हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा पूरी तरह टूट चुका है।
खरगे ने अपने एक्स पोस्ट में सरकार पर 2014 से ₹16 लाख करोड़ से अधिक के कॉर्पोरेट लोन राइट-ऑफ के जरिए क्रोनी कैपिटलिज्म का आरोप लगाया गया है और कहा गया है कि नौकरी के वादों और आम आदमी को राहत देने के बजाय पीआर पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
