कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण: खरगे ने पीएम मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात
नई दिल्ली। देश 80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दिल्ली में 24अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर कांग्रेस संसदीयत दल की नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने अपने भाषण में देश में बढ़ती बेरोज़गारी, मंहगाई और युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सिर्फ अंग्रेजी हुकूमत से नहीं, बल्कि गरीबी, बेरोजगारी, छुआछूत, अन्याय और भय से मुक्ति का सपना देखा था।
उन्होंने कहा कि हम ऐसा हिंदुस्तान चाहते हैं- जहां गरीबों की आवाज सुनी जाए, किसान सम्मान के साथ आगे बढ़ें, नौजवान अपने सपनों को पूरा करें और कोई भी सत्ता के सामने सच बोलने में न डरे।
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, “मोदी सरकार ने देश के लोगों को कोई अधिकार नहीं दिए। खाद्य सुरक्षा से लेकर शिक्षा का अधिकार कांग्रेस लेकर आई है, लेकिन फिर भी कुछ लोग इन बातों को नकारते हुए, सारा श्रेय खुद लेना चाहते हैं। हमने नाम नहीं बदले, लोगों का जीवन बदला है।”
सवैधानिक संस्थाएं हस्तक्षेप की चपेट में हैं
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज चुनाव आयोग, न्यायपालिका, विश्वविद्यालय, जांच एजेंसियां और मीडिया सरकार के हस्तक्षेप की चपेट में हैं, इसीलिए जनता का विश्वास डगमगाया है।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली इमारत हादसा: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, MCD और दिल्ली यूनिवर्सिटी को बताया ज़िम्मेदार
उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में क्या यह तरीका सही है कि प्रधानमंत्री संसद में हमारे सवालों के जवाब न दें? मैं और नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं पर की गई बर्बरता पर सवाल पूछ रहे, लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन में नहीं आए।ऊपर से अमित शाह कहते हैं कि संसद नहीं चल रही थी, इसलिए मैं सदन में नहीं आया, लेकिन मैं अपने चेंबर में बैठकर सबकुछ देख और सुन रहा था। सवाल है: क्या जनता ने आपको चेंबर में बैठने के लिए भेजा है?”
मोदी सरकार सिर्फ नफरत फैलाना जानती है
खरगे यही नही रुके और पीएम मोदी और बीजेपी पर अपने हमले जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में बुनियादी मुद्दों पर आंदोलन करने वालों के खिलाफ पेड कैंपेन चलाया जाता है। इसलिए राहुल गांधी जी ने पहले ही कहा था- हम सबको गले लगाएंगे और देश में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे। जब देश में शांति रहेगी तभी विकास होगा और समृद्धि आएगी, लेकिन मोदी सरकार सिर्फ नफरत फैलाना जानती है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जैसे RSS के लोगों ने आजादी से पहले देश के खिलाफ काम किया, वैसे ही BJP आजादी के बाद देश के खिलाफ काम कर रही है।
श्रद्धा से दिए गए उस 50 रुपए की भी सुरक्षा नहीं है
खरगे ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला उठाये हुए कहा कि आज मंदिर जैसी आस्था की जगहों पर सवाल उठ रहे हैं। देश में गरीब और गरीब हो रहा है, अमीर और अमीर हो रहा है, फिर भी गरीब अपनी छोटी सी कमाई में से 50 रुपया मंदिर में श्रद्धा के रूप में दान देता है।
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी ने ट्रस्ट बनाया और अपने भरोसेमंद लोगों को इसमें शामिल किया, लेकिन आज जब ‘चढ़ावा चोरी’ हो रहा है तो सवाल उठना स्वाभाविक है। आज सवाल है कि गरीब द्वारा श्रद्धा से दिए गए उस 50 रुपए की भी सुरक्षा नहीं है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
