‘वंदे मातरम’ विवाद पर मल्लिकार्जुन खरगे का दो टूक जवाब

‘वंदे मातरम’ विवाद पर मल्लिकार्जुन खरगे का दो टूक जवाब

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को ‘वंदे मातरम’ को लेकर उठे विवाद पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने वही ‘वंदे मातरम’ गाया है, जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी गाते थे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा में वही ‘वंदे मातरम’ गया ठगा जो कि महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने गया था। अगर इसे गाना अपराध है।

तो वे (आरोप लगाने वाले) पिछले कई 18 सालो से यह अपराध करते आ रहे हैं। अगर यह अपराध है, तो गांधी जी के खिलाफ मामला दर्ज करें।

अगर यह अपराध है, तो नेहरू जी के खिलाफ मामला दर्ज करें।अगर ये सब अपराथ है तो वल्लभभाई पटेल के खिलाफ मामला दर्ज करें।

खरगे ने कहा कि इन लोगो को इस बात की जानकारी नहीं है। किकांग्रेस ने उनके जन्म से भी पहले प्रस्ताव पास करके देश का राष्ट्रीय गीत तय कर दिया था, इसलिए किसी एक व्यक्ति के कहने से देश का नियम नहीं बदल सकता।

कल कोई दूसरी सरकार आकर नया नियम नहीं बना सकती क्योंकि हमने सिर्फ उसी परंपरा को आगे बढ़ाया है जो पिछले 90 सालों से लगातार चली आ रही है।

कांग्रेस की 2027 के चुनाव की तैयारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को गोवा के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर साल 2027 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव की रणनीतियों और चुनावी अभियान पर चर्चा की।

उन्होंने सभी नेताओं से निजी तौर पर मिलकर आने वाले चुनाव को पूरी एकजुटता के साथ लड़ने की अपील की।

इसके साथ ही खरगे ने विरोधियों के कथित दबाव और मुश्किलों के बावजूद मैदान में डटे रहने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले की जमकर तारीफ की।

अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मैंने अपने सभी नेताओं को फोन किया और उनसे बात की। मैंने जोर देकर कहा कि हमें आने वाला चुनाव एकजुट होकर लड़ना चाहिए।

उन्होंने मुझे भरोसा दिया कि वे इस बार साथ खड़े रहेंगे और जीतेंगे। इसके बाद मैंने समाज के अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, उनकी चिंताएं सुनीं और उनसे बातचीत की।

मुझे बेहद खुशी है कि स्थानीय सरकार के डराने-धमकाने और दबाव बनाने की तमाम कोशिशों के बावजूद यहाँ कांग्रेस के नेता पूरी हिम्मत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, और उनके ये दमनकारी तरीके कभी सफल नहीं होंगे।

खरगे ने आगे कहा लोकतंत्र में जब कोई सरकार सत्ता में आती है, तो उससे अपनी ज़िम्मेदारी से काम करना चाहिए। जब कोई अन्य दूसरी सरकार सत्ता में आती है।

तो में उसे भी नियमो के तहत कार्य करना चाहिए। हमारे लोग शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव जीतने के लिए जो भी जरूरी होगा, उसे पूरी ताकत से जरूर करेंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।