ममता बनर्जी का एलान: जून के पहले सप्ताह में INDIA ब्लॉक की महाबैठक

ममता बनर्जी का एलान: जून के पहले सप्ताह में INDIA ब्लॉक की महाबैठक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी ने एलान किया है कि बज के खिलाफ लड़ने के लिए इंडिया गठबंधन तथा अन्य पार्टियां जून के पहले सप्ताह में एकजुट हो जाएंगी।

फेसबुक लाइव के जरिए जनता को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं (सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव आदि को धन्यवाद दिया जिन्होंने समर्थन व्यक्त किया।

वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल चुनाव का ज़िक्र करते हुए कहा कि चुनाव में बड़े पैमाने पर अत्याचार और धांधली हुई है।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की पार्टियां और अन्य विपक्षी दल जून के पहले सप्ताह में बैठक करेंगे ताकि BJP के खिलाफ एकजुट होकर रणनीति बनाई जा सके। उन्होंने खुद को “फ्री बर्ड” बताया और कहा कि अब वे राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष को मजबूत करने पर फोकस करेंगी।

ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि विपक्ष पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, “हम लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और आखिरी तक हार नहीं मानेंगे।”

उनका मानना है कि बीजेपी के खिलाफ देश स्तर पर एक मजबूत और एकजुट मोर्चे की जरूरत है, जिसके लिए जून के पहले हफ्ते की बैठक बेहद अहम होगी।

हाल ही में संपन्न हुए बंगाल चुनाव के नतीजों पर असंतोष जताते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि शुरुआती चरणों में करीब 60 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए थे। हालांकि बाद में कई नाम बहाल हुए, लेकिन प्रक्रिया में काफी अनियमितताएं थीं।

ममता बनर्जी ने सीटों में हेरफेर का आरोप लगाते हुए कहा कि करीब 150 सीटों पर जनमत को बदला गया, जहां जीत रही सीटों को हार में और हार रही सीटों को जीत में तब्दील कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि अगर यह हेरफेर न होता, तो टीएमसी 220 से 230 सीटें जीतती। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर संदेह है, वहां टीएमसी कानूनी कदम उठाएगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।